फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

Fri, 22 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजौंद असंध रोड पर कैंडल मार्च निकाल रोष प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने घर से निकली थी, लेकिन लौटकर कभी नहीं आई। घटना ने आक्रोशित युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

बुधवार देर शाम राजौंद में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों युवा व ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति के साथ हुआ अपराध नहीं है, बल्कि प्रशासन और सरकार की नाकामी को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित युवाओं ने कहा कि मनीषा भले ही अब नहीं है, लेकिन उसकी मौत ने पूरे प्रदेश को आंदोलित कर दिया है। सरकार और प्रशासन के सुस्त रवैये ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। प्रदेशभर में जगह-जगह लोग धरने, रोष प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें