गुहला-चीका। हरियाणा गवर्नमेंट मैकेनिक वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ग्रामीण पंचायती जल कर्मी व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू व ग्रामीण चौकीदारों ने एकत्रित होकर बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
धरने की अध्यक्षता नवाज राम व बलदेव सिंह रिंकू ने की। इस मौके पर नवाजा राम ने बताया कि कर्मचारियों का चार महीने का बकाया वेतन अभी तक नहीं दिया गया। 20 दिन पहले बजट आया हुआ है और बीडीपीओ से एक मई को बातचीत हुई और उन्होंने आश्वासन दिया था कि आपके खाते में जल्दी ही वेतन डलवा जाएगा, लेकिन आज 16 दिन हो गए जो किसी कर्मचारी का वेतन नहीं दिया।
इस कारण कर्मचारियों में नाराजगी है और इसलिए संगठन ने मजबूर होकर धरना दिया। कहा कि अगर समय रहते वेतन नहीं डलवाया तो संगठन कार्यालय का घेराव भी कर सकता है जिसकी जिम्मेवारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर पवन कुमार शर्मा, जगबीर सिंह, वकील सिंह, अमित सिंह, प्रेम सिंह, सुरेश कुमार, जीत सिंह, सुंदर पाल, कमलेश, जगदीश, चांदी, मदनलाल आदि भी मौजूद रहे। संवाद