फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज लोग बोले- वोट मांगने आए तो भगा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पेयजल समस्या से परेशान फ्रेंड्स काॅलोनी गली नंबर दो तीन व बाईपास के लोगों ने चुनाव के लिए वोट मांगने आने वाले नेताओं को कॉलोनी से खदेड़ने का एलान किया है। हाथों में खाली बर्तन लिए प्रदर्शन कर रहे फ्रेंड्स कालोनी के लोगों ने कहा कि अगर उनकी कॉलोनी में उनकी पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोकसभा चुनाव में वोट मांगने वाले भाजपाइयों को कॉलोनी से भगाएंगे।

कॉलोनी वासी वेदप्रकाश, शमशेर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, प्रेम चंद, राजकुमार, जयदयाल, भगवान दास, बलवान सिंह, अशोक कुमार, सुभाष, शमशेर सिंह आदि का आरोप था कि देश में विकास के दावे करने वाली सरकार उनकी कॉलोनी में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करवा सकी है।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि वे पिछले एक महीने से पानी की समस्या से परेशान हैं। वे अपना दुखड़ा जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई से लेकर लाइनमैन तक के आगे रो चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक भी पीने का पानी नसीब नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों की मांग है कि फ्रेंड्स कॉलोनी में वाटर सप्लाई का पानी चालू करवाया जाए। ग्योंग ड्रेन में छोड़े जाने वाले सीवरेज के पानी की सप्लाई बंद की जाए।

कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि एक्सईन से लेकर एसडीओ, जेई तक ने उन्हें आश्वासन तो खूब दिए, लेकिन उन्हें आज तक पीने का पानी नहीं मिला। अगर 8-10 दिन बाद पानी आ भी जाए तो वह सीवरेज का बदबूदार पानी पीने की सप्लाई में आता है। कालोनी के करीब 200 घरों के हजारों लोग पीने के पानी की समस्या से दुखी हैं, लेकिन विभाग लंबी तानकर सोया हुआ है।

आरोप लगाते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की लापरवाही से ग्योंग ड्रेन कॉलोनी के लोगों के लिए बीमारियों का घर बनी हुई है। सीवरेज का गंदा पानी ग्योंग ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। इससे बदबू और मच्छरों ने उन्हें बीमार कर दिया है। प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर ग्योंग ड्रेन में सीवरेज का गंदा पानी छोडक़र आसपास के लोगों को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन


कई बार टैंकों में पानी की कमी के चलते पेयजल की समस्या तो हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कॉलोनी में बिल्कुल ही पेयजल की सप्लाई ना होती हो। उन्होंने कहा कि फिर वे मौके पर अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच करवाएंगे। -अशोक खंडूजा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें