फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज किसानों ने शहर में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Thu, 14 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
18 कैथल। जिला सचिवालय के गेट पर तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिला सचिवालय गेट पर किसानों ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस मनाया। इस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और केंद्र सरकार के पुतलों का दहन कर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

इससे पहले जिलेभर के किसान जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रोष स्वरूप शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस विरोध कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर ऑल इंडिया किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, बलवंत धनौरी, अजमेर सिंह (पूर्व सरपंच धनौरी), जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, मास्टर रिशाल सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि देश का किसान आज बेहद दयनीय स्थिति में है। खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। बढ़ती लागत, लाभकारी मूल्य न मिलना और कर्ज का बोझ किसानों को आत्महत्या की कगार पर धकेल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को पूरी तरह किसान विरोधी करार दिया।

ज्ञापन में स्थानीय समस्याओं का भी उल्लेख किया गया, विशेषकर खुराना, मुंदरी, दुधवा आदि गांवों में रात के समय अत्यधिक बिजली कटौती की शिकायत की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से महेंद्र सिंह रामगढ़, गुरनाम सिंह, सतपाल दिनोवली, सुरेंद्र चोशला, रमेश खुराना, ओम प्रकाश ढंडा, मनजीत करोड़ा, महबीर चहल, जिया लाल दुधवा तथा एकता उग्रवाह के राज्य प्रधान मास्टर कवलजीत भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें