फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 22 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंशुल की हत्या मामले में परिजनों ने रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शाम करीब छह बजे करनाल रोड स्थित सर छोटू राम चौक पर जाम लगा दिया। इस जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब पौने दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे पूर्व डीएसपी गुरुविंदर सिंह और डीएसपी उम्मेद सिंह के आश्वासन ने दिया कि आरोपियों की सुबह 10 बजे तक गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


इससे पहले परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस केवल शक के आधार पर ही केवल केस दर्ज कर रही है जबकि अंशुल के दोस्त ही उसकी हत्या को अंजाम देने वाले हैं। इसलिए उनकी मांग है कि उनकी जल्द ही गिरफ्तार की जाए। जाम की सूचना मिलने के बाद वहां पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिजन माने। इसके साथ ही परिजनों ने चेतावनी भी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो वे फिर प्रदर्शन करेंगे। तब तक उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें