राजौंद। बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में गेट मीटिंग कर अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के मामलों का समाधान कर उन्हें प्रमोशन दिया जा रहा है, जबकि हमारी मांगों की अनदेखी हो रही है।
कर्मचारियों ने कार्यालय में समय पालन की कमी, स्टाफ की भारी कमी और जर्जर भवन की स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि स्टाफ कम होने के बावजूद कर्मचारियों को कैथल डिवीजन में भेजा जा रहा है, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मीटिंग में पूंडरी यूनिट प्रधान जितेंद्र बक्कल सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लेकर समर्थन जताया। संवाद