फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में नाराज बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 01 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। बिजली कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में सब डिवीजन कार्यालय के मुख्य गेट पर रोष मीटिंग कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जारी चार्जशीट मामलों का लंबे समय से निपटारा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप बनवाला ने की, जबकि मंच संचालन सुखदेव शर्मा ने किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मनोज कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश और सतीश (जेई) सहित कई कर्मचारियों ने करीब दो वर्ष पहले ही जवाब दे दिया था, लेकिन अब तक एसी कैथल और एसई एचआर पंचकूला स्तर पर निर्णय नहीं लिया गया है।

नाराज कर्मचारियों का कहना है कि चार्जशीट लंबित रहने के कारण उन्हें पदोन्नति, एसीपी और अन्य लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है, जबकि अधिकारियों के मामलों में समाधान कर उन्हें प्रमोशन भी दे दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी पर भी समय पर कार्यालय नहीं आने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से भी प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर गुरुदेव मुंडे, रोहतास शर्मा, मुकेश कोटड़ा, प्रवीण कोटड़ा, रमन, रोहतास कैशियर, आदित्य, मनजीत और मनोज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें