फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा पैरलल माइनर में पानी न छोड़ने पर जताई नाराजगी

Tue, 22 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सिरसा पैरलल माइनर में सिंचाई के लिए पानी न छोड़े जाने को लेकर कलायत क्षेत्र के किसानों ने नहर विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों पर पैसे लेकर पाइप के जरिए अवैध रूप से पानी चोरी करवाने के भी गंभीर आरोप

लगाए हैं।

सोमवार को नहर विभाग कार्यालय कलायत पहुंचे किसान मामराज राणा, ओमवीर सिंह, बांका सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्र में भूजल खारा होने के कारण अधिकांश किसान नहरी पानी पर निर्भर हैं लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते सिरसा पैरलल माइनर में बिल्कुल भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो क्षेत्र के सभी किसान एकजुट होकर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए पूरी जिम्मेदारी स्थानीय नहर विभाग अधिकारियों की होगी। किसानों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने के लिए अनुरोध भी किया।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस संबंध में एसडीओ अखिल कौशिक ने बताया कि विभाग को शिकायतें मिली हैं कि कुछ किसानों द्वारा माइनर में पाइप लगाकर अवैध रूप से पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस की सहायता मांगी गई है।

एसडीओ कौशिक ने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति माइनर से पानी चोरी करते हुए पकड़ा गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें