फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा में कश्मीरी शॉल विक्रेता को परेशान करने पर जताई नाराजगी

Mon, 29 Dec 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कश्मीरी शॉल विक्रेता का एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वेंडर युवक को वंदे मातरम् बोलने के लिए कहा जा रहा है। जबकि, युवक मुस्लिम होने और इस्लाम की दुहाई देकर वंदे मातरम् बोलने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

कैथल पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर हरियाणा सरकार और पुलिस से मांग की है कि वेंडर के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति को पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हरियाणा में फिर से एक कश्मीरी शॉल विक्रेता को परेशान किया गया। उसे गाली दी गई और उसके काम में बाधा डालकर उसे परेशान किया गया।
आप कश्मीरियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी’ करार देते हैं। क्या हम इंसान नहीं हैं? दरअसल वायरल वीडियो में अज्ञात व्यक्ति वेंडर युवक से कहता है कि बांग्लादेश में हिंदू को जिंदा जला दिया गया और देश के मुसलमान वंदे मातरम् भी नहीं बोल रहे। क्या इस्लाम हिंदुओं को जलाने की इजाजत देता है? भाग जा यहां से, नहीं तो तुम मुसलमानों को जला दूंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें