फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Thu, 27 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्पर यूनियन ने मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की नीतियों पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन में जिला सचिव शकुंतला ने बताया कि 11 मार्च को सैंकड़ों की संख्या में वर्कर्स व हेल्पर्स ने अपना प्रदर्शन करते हुए 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीटीएम के माध्यम से निदेशक को भेजा गया था।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स की मांगों की अनदेखी करने के कारण आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 26 से 28 मार्च का विरोध प्रदर्शन डीसी कार्यालय पर करने का आह्वान किया है।

रोष प्रदर्शन के सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार हमें पक्का नहीं करती है तो यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन आगे भी जारी रह सकता है। गुजरात हाई कोर्ट के आदेश अनुसार हमें ग्रेजुएटी और पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर रही है।

विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटिया क्वालिटी के 2जी और 3जी रैम के फोन दिए गए हैं और वर्कर से काम 5जी वाला लिया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजीत कौर हाबड़ी जिला प्रधान ने की रही मंच का संचालन जिला सचिव शकुंतला ने किया। राज्य कैशियर जयप्रकाश ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


शकुंतला ने कहा कि पिछले आंदोलन के दौरान बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्करों को पिछला काम करने की शर्त पर मानदेय देने की बात हुई थी पिछला सारा काम कर दिया गया है। कहा गया कि यमुनानगर, करनाल और सिरसा में मानदेय दिया गया है। कैथल में हटाई की गई हेल्परों व वर्करों का मानदेय अभी तक नहीं दिया । हमारी मांग है कि रुका हुआ सारा मानदेय दिया जाए उचाना के अंदर टर्मिनेट आंगनबाड़ी वर्कर सुमन को बहाल करने की मांग रखी गई ।उन्होंने खाली पड़े पदों पर भर्ती करने की बात रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें