फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंगनबाड़ी वर्कर ने लंबित मांगों पर की चर्चा

Tue, 24 Feb 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गांव बाता में आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक में आंगनवाडी वर्करों ने लंबित मांगों पर चर्चा की। यूनियन की जिलाध्यक्ष ज्ञानो देवी ने कहा कि उनकी यूनियन पिछले लंबे समय से मांगों को लेकर ज्ञापन दे रही है पर उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर को केवल मानदेय दिया जा रहा है। बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्परों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, सरकारी कर्मचारी को मिलने वाली सारी सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई। बैठक में तय किया गया कि आने वाली 25 फरवरी को जिला की सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगी और डीसी के माध्यम से प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बात्ता ने कहा कि 25 फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन किए जाएंगे और उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाऐंगे। बैठक में सर्कल की आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर, संजीव बाता जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ कैथल, रीना नीलम चंचल, बबली, रुचि, कमलेश, राजरानी, मंजू, अंजू, विमला, कमल, मानिया, मुकेश, निर्मला, कांता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें