ढांड। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान संतोष देवी की अध्यक्षता में ढांड में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आंगनबाड़ी यूनियन की ओर से सीएम के नाम मांगों से संबंधित एक ज्ञापन ऑनलाइन भेजा।
प्रधान ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का हड़ताल के दौरान का मानदेय भुगतान शीघ्र किया जाए। किसी भी तरह से आकस्मिक मृत्यु होने पर सहायता के रूप में दो लाख की राशि का भुगतान किया जाए। प्ले स्कूल में काम करने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों की तरह हेल्पर को भी 500 रुपये दिए जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े सभी पदों को शीघ्र भरा जाए। जब तक आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता।
तब तक कुशल श्रामिक का दर्जा दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर से सुपरवाइजर के पद पर 50 प्रतिशत पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर बिना शर्त की जाए।इंटरनेट से काम करवाने के लिए रिचार्ज राशि दी जाए तथा इसका पिछला भुगतान भी किया जाए। गर्मी में बिजली, पानी, पंखों की पूरी व्यवस्था की जाए।
मासिक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये रुपए किया जाए। इस मौके पर पर पोहली, सुलोचना, खजानी, सतविंद्र कौर, पूनम, सोनिया व बबली आदि मौजूद रहीं।