कैथल के गांव बालू में तालाब की खुदाई के दौरान एक सप्ताह पहले कुआं मिला था। बताया जा रहा है कि यह कुआं एक हजार वर्ष पुराना है। इसके आसपास बिखरे हुए अवशेषों की पुष्टी के लिए हरियाणा पुरातत्व विभाग द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। विभाग की उपनिदेशक डा. बनानी भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है।
हरियाणा पुरातत्व विभाग ने साफ की अवशेषों के काल खंड की स्थिति
पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा 30 जून 2023 को गांव वालों से अवशेषों के नमूने लिए थे। विभागीय मुख्यालय में अवशेषों पर गहन अध्ययन जारी है। रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी एवं इतिहास के प्राध्यापक रहे दलीप सिंह ने बताया कि प्राचीन और आधुनिक काल के मध्य की समय अवधि को कहा जाता है, प्रारंभिक मध्यकालीन युग हड़प्पा कालीन टीला के कारण विश्व में विख्यात है। गांव बालू अब प्रारंभिक मध्यकालीन युग की सभ्यता का पोषक बनेगा।