फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लड़कियों में नौवीं से 12वीं में 100 मीटर में आंचल बात्ता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूलों की एथेलेटिक्स ट्रॉयल प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे बीआरसी संजय शर्मा ने किया। उनके साथ जिला खेल एईओ रमेश चहल भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने खेल शुभारंभ से पूर्व सभी खिलाड़ियों को परिचय लिया व उन्हें खेल में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों के मुकाबले में छठी से आठवीं में 100 मीटर दौड़ में निशु बलबेड़ा, 200 मीटर में सिमरन बात्ता, 400 मीटर में सुनैना बलबेहड़ा, लंबीकूद में हिमांशी फरल, डिस्कस थ्रो में नेहा फरल, शॉट पुट नवलीन, ऊंची कूद में काजल राजौंद, रिले रेस असू, विदा, खुशी व रितिका राजौंद प्रथम रही।
लड़कियों में नौवीं से 12वीं में 100 मीटर में आंचल बात्ता, 200 मीटर में मोनिका सीवन, 400 मीटर में जॉनी जाखौली अड्डा, डिस्कस थ्रो में संजना राजौंद, शॉट पुट में प्रियंका राजौंद, लंबी कूद में माफी बलबेड़ा, उंची कूद में प्रियंका राजौंद, रिले रेस में निशु, मन्नू, प्रियंका और संध्या राजौंद प्रथम रही।
विज्ञापन


छठी से आठवीं लड़कों में 100 मीटर में समीर बलबेहड़ा, 200 मीटर में अमन नरड़, 400 मीटर में हिमांशु भूना, डिस्कस थ्रो में अरमान नरड़, शॉटपुट में अंकुश बलबेड़ा, लंबी कूद में मोहित बाता, उंची कूद में जश्न बलबेडा, रिले रेस में मोहित, निर्मल, आदित्य व प्रिंस बात्ता प्रथम रहा।

नौवीं से 12वीं लड़कों में 100 मीटर में सचिन पाई, 200 मीटर में आशीष पाई, 400 मीटर में हरमन बलबेहड़ा, डिस्कस थ्रो में विक्रम बलबेड़ा, शॉट पुट में सुमित भुन्ना, लंबी कूद में कसीम कमालपुर, ऊंची कूद में मनदीप बलबेहडा, रिले रेस में लक्की, हिमांशु, अभिषेक व मोहित बात्ता प्रथम रहा।
जिला खेल एईओ रमेश चहल ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर के पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रॉयल प्रतियोगिता का आयोजन किया और इसमें प्रथम आने वाले खिलाड़ी करनाल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता राज्य परियोजना निदेशक पंचकूला विभाग की ओर से करवाई थी। इसमें कैथल, गुहला, पूंडरी, कलायत, राजौंद और सीवन ब्लॉक के स्कूल खिलाड़ी शामिल रहे।
इसमेंं 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं करवाई। बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के 14 विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से आठ व नौ से 12 तक के लगभग 616 खिलाडिय़ों ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया व 32 स्कूलों के पीटीआई, डीपीई व अन्य शिक्षको ने खेल करवाए गए। इस मौके पर बलजीत खटकड़, नरमैल सिंह, मनोज कुमार, अशोक शर्मा, भूप सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें