संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। अनाज मंडी सब यार्ड कौल का कायाकल्प किया जाएगा। इस पर एक करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह एलान पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन आढ़तियों और ग्रामीणों के साथ बैठक के दौरान किया।
विधायक गोलन ने कहा कि धान के सीजन में किसानों एवं आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी। किसानों व आढ़तियों की मांग को ध्यान में रखते अनाज मंडी सब यार्ड कौल में सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कहा कि कौल सब यार्ड में पिछले काफी दिनों से किसानों व आढ़तियों को सीजन के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
अब मुख्यमंत्री की मेहरबानी से यह समस्या शीघ्र ही दूर हो जाएगी। गोलन ने कहा कि सब यार्ड में कामन प्लेटफार्म, पार्किंग का निर्माण तथा पीने के लिए स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए शीघ्र ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। गोलन ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के सीजन के शुरू होने से पहले मंडी सब यार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएगी।