फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुजुर्ग महिला की गई जान

Sun, 11 Jan 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। संतोख माजरा गांव में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मिला की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के समय महिला घर में अकेली थी और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण बाहर नहीं निकल सकी।

बताया गया कि मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने महिला के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से महिला को कमरे से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने मृतका के बेटे आशु के बयान पर इत्तेफाकिया (आकस्मिक) मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। आशु ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और घटना के समय रोजाना की तरह काम के लिए दूसरे गांव गया हुआ था। उसकी छोटी बहन डिपो से राशन लेने गई थी। शाम को पड़ोसियों से फोन आने पर उसे घटना की जानकारी मिली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी, जिससे पास रखे कपड़ों में आग लग गई। इसी दौरान चारपाई पर मौजूद महिला आग की चपेट में आ गई। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह खुद को बचा नहीं सकी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी और मानसिक रूप से भी कुछ परेशान बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। -सतपाल, एसएचओ, राजौंद थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें