फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी से जबरदस्ती का प्रयास, विरोध करने पर मारा चाकू

Mon, 06 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर गई एक किशोरी से गांव के एक युवक ने शनिवार देर रात जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक व उसका पिता दोनों घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर उसकी 16 वर्षीय बेटी एक दुकान पर गई थी। जब वह दुकान से वापस लौट रही थी तो रास्ते में खड़े गांव के युवक शिवम ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। जो उसकी पीठ पर लगा। उसके शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई और उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत 112 पर डायल करके पुलिस को सूचित किया। पुलिस रात को ही गांव में पहुंच गई और घायल किशोरी को पूंडरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने किशोरी के बयान पर युवक व उसके पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर दुर्गा शक्ति की टीम गांव में मौका पर पहुंची थी। उस समय तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव से आरोपी युवक व उसका पिता काशी राम दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें