फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिकेट में खानपुर ने कवारतन को हराया

Mon, 06 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
17-सीवन। क्रिकेट टूर्नामेंट में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र हंस व अन्य। संगठन
विज्ञापन
सीवन। अनाज मंडी में बाबा नारायण दास क्रिकेट क्लब की तरफ से रविवार को दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हलका गुहला विधायक देवेंद्र हंस ने रिबन काट कर किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच गांव खानपुर और गांव कवारतन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खानपुर ने कवारतन को 34 रनों से हराया। विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं और युवाओं को अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच सिखाते हैं। खेल नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव का साधन हैं और आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
उन्होंने खेलों को समाज में भाईचारा और सद्भावना बढ़ाने का माध्यम बताया और युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। देवेंद्र हंस ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। क्लब के प्रधान सतपाल ने विधायक देवेंद्र हंस और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संदीप सैनी, विजय सरदाना, नरेश मित्तल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें