फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार से टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में केस

Mon, 06 Jan 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वार्ड नौ निवासी रघुबीर शर्मा ने अनाजमंड में कार चलाना सीख रहे एक युवक पर पांच लोगों को चोट मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रघुबीर शर्मा वासी वार्ड नौ चीका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चीका की अनाज मंडी स्थित दिनेश ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम का कार्य करता है। चार जनवरी को तीन बजे वह और उसके दोस्त जगरूप सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह व निर्मल सिंह सचदेवा खाद्य भंडार अनाज मंडी चीका के सामने कुर्सियों पर बैठे हुए थे। इस दौरान एक सफेद रंग की कार को चला रहे युवक ने वहां बैठे सभी लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे व उसके दोस्तों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी चीका थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें