फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच के खातों से निकाली रकम

Sat, 29 Jun 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पांच अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों ने पांच बैंक उपभोक्ताओ से लाखों रुपये धोखाधड़ी पूर्वक ठग लिए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में माता गेट कैथल निवासी संजीव ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसका ढांड रोड पर ब्यूटी पार्लर है। आठ जून को उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का एक विज्ञापन देखा, जिसमें दो-तीन हजार रुपये प्रतिदिन कमाने की बात लिखी गई थी। उस पर एक लिंक दिया हुआ था जैसे ही उसने इस पर क्लिक किया तो उससे डिटेल मांगी गई।
विज्ञापन


उसने डिटेल भर दी। फिर उसके पास शिल्पा नाम की आईडी से संदेश आया और उसके कुछ टास्क दिए। उन्हें पूरे करने पर उसके पास कमीशन के तौर पर 8746 रुपये भेज दिए। फिर आरोपी ने कहा कि वह उनका ग्रुप ज्वॉइन करे तो 75 टास्क प्रतिदिन मिलेंगे। इन्हें पूरा करके रोजाना तीन हजार रुपये कमाए जा सकते हैं।

इसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उसने रुपये जमा करवाए तो आरोपी ने उसे बड़े मुनाफे का लालच दिया और अलग-अलग समय में बहाने बनाकर 19 लाख 23 हजार 381 रुपये उससे ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने मनाफे के रुपये निकालने की कोशिश की तो वे नहीं निकले। उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में मॉडल टाउन जींद रोड निवासी स्वीटी गर्ग ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 13 मार्च 2022 उसका क्रेडिट कार्ड गुम हो गया था। उसे ब्लॉक करवाने के लिए उसने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। उसे ब्लॉक करने के नाम पर किसी ने तीन बार में उसके खाते से 68 हजार 78 रुपये अपने खाते में डाल लिए।

ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में कलायत निवासी किरणा ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 जून को उसके पास एक नंबर से फोन आया कि आपके खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। उसने संदेश देखकर तुरंत उस मोबाइल नंबर पर 27 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, क्योंकि फोन करने वाले ने कहा था कि उसे उसके तीन हजार रुपये देने थे।

गलती से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। बाद में उसने अपना खाता चेक किया तो पता लगा कि उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया। अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी से उसके 27 हजार रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौथे मामले में गांव हजवाना निवासी प्रदीप कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह हल्दीराम कंपनी में जिले में सेल्स मैनेजर है। 31 मई को उसके पास एक संदेश आया, जिसमें एक लिंक दिया हुआ था। उससे एक महिला ने बात की व कहा कि वह नोएडा से बात कर रही है। वे उसको एक क्रेडिट कार्ड देंगे, जिसकी लिमिट लाख 18 हजार रुपये तक होगी। आरोपी ने उसके पास एक लिंक भेजा, जिसमें डिटेल भरने के बाद ओटीपी आया। उसके बाद उसके खाते से 5488 रुपये कट गए। ऐसा करके अज्ञात अरोपी ने धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पांचवें मामले में गांव पबनावा निवासी अंगूरी ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 जून को दोपहर के समय अज्ञात आरोपी ने स्वयं को उसका जानकार बताकर उसके खाते से 1500 रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें