फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लड़कियों में सब जूनियर में भावना, जूनियर में तम्मना और सीनियर में प्रेरणा प्रथम

विज्ञापन
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला खेल अ​धिकारी व कोच। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। जिला खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 180 योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राजरानी ने किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में योग की अलग-अलग विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष के सब-जूनियर, 15 से 18 वर्ष के जूनियर और 19 से 28 वर्ष के सीनियर आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग में खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चुना गया। सभी वर्गाें से 72 खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपये, द्वितीय को 700 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि ये राज्य स्तर पर भी इसी तरह का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, जूडो कोच जोगिंद्र सिंह, हैंडबॉल कोच प्रशांत राय, उप अधीक्षक निर्मला और सहायक मुकेश देवी मौजूद रहे।

बालिका वर्ग के परिणाम
सब-जूनियर वर्ग में भावना प्रथम, तमन्ना द्वितीय और तेजल तृतीय रही। जूनियर वर्ग में तमन्ना ने पहला, पारुल ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में प्रेरणा प्रथम, अनन्या द्वितीय और काजल तृतीय रही।
विज्ञापन


बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बाजी मारी
सब-जूनियर वर्ग में आरव प्रथम, संकेत द्वितीय और वंश तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सक्षम ने पहला, कमलदीप ने दूसरा और पीयूष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में चिराग प्रथम, विशाल द्वितीय और अमन धीमान तृतीय रहे।

जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला खेल अधिकारी व कोच। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें