फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिकी मेम को भा गई हरियाणा-पंजाब की संस्कृति

Thu, 18 May 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका की गोरी मेम को हरियाणा-पंजाब की संस्कृति भा गई। इंस्टाग्राम पर कैथल के एक लड़के सरदार हरतेज सिंह से दोस्ती हुई और बाद में यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। प्रेम इतना गहरा हो गया कि उसने अमेरिका से आकर नेपाल में युवक से सगाई कर ली और विवाह के लिए हरियाणा के कैथल जिले के गांव फर्श माजरा पहुंच गई। अब वह अमेरिका का आरामदायक जीवन छोड़कर खेतीबाड़ी व अन्य कार्यों में पति का सहयोग कर रही है। बीते करीब एक वर्ष से वह गांव में अपने परिवार संग रह रही है।
अमेरिका के फ्लोरिडा टैंपा सिटी की रहने वाली बारबारा मालडोनाडो ने गांव फर्श माजरा के रहने वाले सरदार हरतेज सिंह के साथ शादी की है। 29 सितंबर 2021 को नेपाल में उन्होंने सगाई की और अब वे शादी करने कैथल पहुंची हैं।
विज्ञापन

गांव फर्शमाजरा निवासी सरदार हरतेज सिंह ने बताया कि वह 12वीं पास है और उनकी प्रेमिका फार्मेसी में डिप्लोमा कर चुकी है। वह उम्र में भी उससे बड़ी हैं, लेकिन प्यार जाति, देश कुछ नहीं देखता है। हरतेज कहता है कि बारबारा मालडोनाडो के स्वभाव व माता-पिता के प्रति सेवा भाव को देखते हुए उसे अपनी प्रेमिका पर गर्व होता है।
विज्ञापन

हरतेज सिंह के पिता सुरजीत सिंह ने कहा कि वे अपने बेटे के लिए विदेश से पहुंची बहू पाकर खुश हैं। उनकी पुत्रवधू उनके परिवार के पास रह रही है। वे रसोई में गोल रोटियां बना लेती हैं। हल्की पंजाबी भी बोल लेती है, जो ज्यादातर आम बोलचाल में प्रयोग होती है। अगर किसी शब्द का पता न लगे तो इशारे से उन्हें समझा देती है। वहीं हरतेज सिंह ने बताया कि अब उन्होंने बारबारा मालडोनाडो की प्रेरणा से अमृत भी छक लिया है। उनका पूरा परिवार खुशी से रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें