फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाड़ला रोड पर 50 लाख से बन रहा आंबेडकर भवन

विज्ञापन
आंबेडकर भवन के कार्य का निरीक्षण करती नगर परिषद अध्यक्ष। विज्ञ​​प्ति - फोटो : ARchive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद कैथल की ओर से शहर के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पाड़ला रोड पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। शुक्रवार को भवन के निर्माण कार्य के तहत लेंटर डालने का कार्य किया गया।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुरभि गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप कैथल शहर में भी सड़कों, गलियों, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। चेयरपर्सन ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस अवसर पर पार्षद सोनिया धीमान, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, चाहत लौट, सिंदर पहलवान, बिट्टू बोथ, संजय कुमार, संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें