फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने किया मेधावियों का सम्मान : सफलता कठिन परिश्रम का ही परिणाम

विज्ञापन
मंदीप
विज्ञापन
कैथल। शहर के अंबाला रोड स्थित होटल ग्रेस में अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अपराजिता पहुंची। उन्होंने मेधावी बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम का ही परिणाम है। पढ़ाई और दैनिक जीवन में सांमजस्य बैठा कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। पढ़ाई को समय देकर औरों से अलग बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान दें। यह मेहनत अभी रुकनी नहीं चाहिए। यदि इसे जारी रखेंगे तो प्रदेश और देश के अगृणी लोगों में भी पहुंच सकते हैं। आज के समय में केवल शिक्षित होना जरूरी नहीं है, एडवांस और नॉलेज होना बेहद जरूरी है, तभी हम दूसरों से कुछ अलग कर पाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सही मार्ग पर चलने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन हिंदू गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैथल की शिक्षिका वंदना शर्मा ने किया। इस दौरान बच्चों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो क्लिक की।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों को मिला सम्मान

हिंदू गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैथल, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, ओएडीएवी पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, द माइलस्टोन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, एमडीएन ग्लोबल स्कूल, द आर्यन इंटरनेशनल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल, जाट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, ध्रूव पब्लिक स्कूल पूंडरी, लिटल फ्लावर विजिटशन कान्वेंट स्कूल, एमडीएन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलायत, निर्मल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलायत, डीडीवाई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खरक पांडवा, शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत और हेरिटेज पब्लिक स्कूल कैथल के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सफल आयोजन में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम के आयोजन में अमर उजाला के साथ हरियाणा सोलर एनर्जी, आईसीएस कोचिंग सेंटर, वीजा एजुकेशन, द आरएन इंटरनेशनल स्कूल, मेहता स्किन अस्पताल, ग्यानिक्स एकेडमी, दिशा इंस्टीट्यूट, गोल्डन एजुकेशन ग्रुप, असाम चाय भंडार, टैलेंटेड रितू फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट, जयप्रकाश अस्पताल व होटल ग्रेस का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

मंदीप

मंदीप

मंदीप

मंदीप

मंदीप

मंदीप

मंदीप

मंदीप

मंदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें