फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ससुराल पक्ष पर पिटाई के आरोप

Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव खेड़ी लाम्बा की एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और पिटाई किए जाने की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2024 को जींद के रामराय निवासी सचिन से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने कार की मांग की, लेकिन जब उसने मना किया तो सास और देवर ने मारपीट की। शादी के दो महीने बाद पीड़िता ने लगभग सात लाख रुपये जैसे तैसे दिए। इसके लगभग 15 दिन बाद ससुराल पक्ष ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित किया। एक दिन उसके पति ने उसे मायके छोड़ दिया, यह कहकर कि दस दिन में उसे वापस ले जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें