फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनियमित आपूिर्त से टंकी फुल करवाने लगे लोग

Sat, 28 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पेट्रोल की अनियमित आपूिर्त के चलते स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पेट्रोल पंपों को अब 72 घंटे में एक बार ही पेट्रोल की सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण पंपों पर लंबी कतारें लगने लगी हैं। प्रीमियम पेट्रोल के महंगे होने के बावजूद लोग टंकी फुल करवाने लगे हैं, जबकि सामान्य पेट्रोल के दाम अभी तक नहीं बढ़े हैं। सप्लाई की अनिश्चितता के चलते कई लोग अतिरिक्त पैसे खर्च कर पेट्रोल का स्टॉक करने में लगे हुए हैं, जिससे मांग अचानक बढ़ रही है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि नियमित सप्लाई न होने से व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। अचानक बढ़ती मांग के कारण पंपों पर भीड़ बढ़ जाती है और वितरण प्रभावित होता है। वहीं, एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भी करीब दो रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दूसरी ओर, वाहन चालकों का कहना है कि पहले पेट्रोल आसानी से उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब उन्हें लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ के कारण अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिल रहा है। कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि इस स्थिति के कारण उनकी दैनिक आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें