फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट कर बाइक और मोबाइल तोड़ने के आरोप

Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव खेड़ी गुलाम अली में एक आरोपी ने एक युवक से मारपीट की। उसके मोटरसाइकिल व मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी दिलबाग सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 29 अप्रैल को रात करीब नौ बजे आरोपी संजू उर्फ संजय ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसके मोबाइल व मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाददुकान से सामान चोरी के मामले में आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। गांव मूंदड़ी स्थित एक दुकान से सामान चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव मूंदड़ी निवासी मन्नु को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मूंदड़ी निवासी ईश्वर सिंह की शिकायत अनुसार गांव में करनाल रोड पर उसका मकान व दुकान है। दुकान में उसका लड़का सीमेंट, बजरी का काम करता है। ठेकेदारों से संबंधित लोहे का सामान भी रखा हुआ है। आरोपी मन्नु ने पांच मई की रात दुकान से करीब 65 हजार रुपये कीमत का सामान
विज्ञापन


चोरी कर लिया था। आरोपी का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया

है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें