फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट व दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के एक गांव निवासी 34 वर्षीय युवती ने एक युवक व उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही युवक पर दुष्कर्म का भी आरोप है। पुलिस ने कलायत थाना में केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शिकायत दी कि वर्ष 2019 में उसकी पहचान एक गांव निवासी युवक अजय के साथ हुई थी। बाद में आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और वे एक-दूसरे के साथ लीव इन में घर के बाहर रहने लगे। जब वह अजय के साथ उसके गांव में गई तो आरोपी अजय व उसके परिजनों ने उससे मारपीट की और शादी से मना कर दिया। युवती ने अजय पर उसके साथ
विज्ञापन

दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें