कैथल। जिले के गांव टीक में एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी शमशेर ने सदर थाना कैथल में दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी कुछ समय पहले गांव गोघ निवासी बिट्टू के साथ हुई थी, जो गांव टीक में रह रहे हैं। शिकायत में शमशेर ने आरोप लगाया कि 6 जुलाई को बिट्टू ने अपने पिता कालूराम और मां गुड्डी देवी के साथ मिलकर उसकी बहन को कोई जहरीला पदार्थ पिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। संवाद