फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कचरा उठान में गड़बड़ी का आरोप, की शिकायत

Sat, 04 Nov 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पांच पार्षदों ने कचरा उठान में गड़गड़ी का आरोप लगा एजेंसी के खिलाफ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक को शिकायत दी है। पार्षदों का आरोप है कि शहर में कचरा तो महज 50 से 60 टन निकल रहा है लेकिन एजेंसी व उसका ठेकेदार 140 से 150 टन वजन दिख रहा है। इस कारण प्रतिदिन नगर परिषद को करीब दो लाख रुपये की चपत लग रही है।
विज्ञापन


पार्षदों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक की गैर मौजूदगी में एमई सुमित को अपना मांगपत्र सौंपा और जांच कर एजेंसी व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। वार्ड नंबर 11 की पार्षद सुशीला, वार्ड नंबर चार से महेश गोगिया, वार्ड नंबर छह से प्रीति रानी, वार्ड नंबर 12 से बलजीत, वार्ड नंबर 28 से मोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही खुराना रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड का दौरा किया था, यहां अनियमितताएं मिली थी। पार्षदाें ने कहा कि नियमानुसार कार्य नहीं हो रहा, इसलिए एजेंसी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें