फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेवात और गुरुग्राम की टीम ने देखा निकु वार्ड

Sat, 04 Nov 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा के आदेश पर मेवात व गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल की टीम ने शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में बने निकु वार्ड का दौरा किया। यह दौरान टीम के सदस्यों ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस कवायद का उद्देश्य मेवात और गुरुग्राम में भी निकु वार्ड बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाना है। टीम में डॉ. सर्वजीत कुमार, डॉ. संदीप मेहता, डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. धर्म सिंह यादव और नर्सिंग ऑफिसर कंचन शामिल रहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने पहले हरियाणा विधानसभा विषय कमेटी में शामिल विधायक सदस्यों ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यहां पर बने निकु वार्ड की सराहना भी की थी। अब स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने मेवात और गुरुग्राम जिलों के सिविल सर्जन को कैथल के सामान्य अस्पताल के निकु वार्ड का निरीक्षण करने के आदेश जारी किए थे। टीम के सदस्यों ने यहां का दौरा कर निकु वार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

यहां हैं सबसे ज्यादा सुविधाएं : जिला नागरिक अस्पताल के सभी वार्डाें में से इस समय सबसे अधिक सुविधाएं निकु वार्ड में है। यहां पर सभी मशीनें उपलब्ध हैं। मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए अच्छी सफाई से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर व अन्य स्टाफ सदस्य उपलब्ध है। निकु वार्ड का प्रभारी डॉ. अनिल अग्रवाल को बनाया गया है। उनकी देखरेख में यहां दाखिल होने वाले बच्चों का समुचित इलाज किया जाता है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि निकु वार्ड की ढांचे की जानकारी के लिए मेवात व गुरुग्राम की टीम शुक्रवार को अस्पताल में पहुंची थी। टीम में शामिल छह सदस्योंं ने निकु वार्ड में प्रयोग की जा रही मशीनों सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली है।

डॉ. सचिन के मुताबिक, अब इन दोनों जिलों में भी निकु वार्ड बनाने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें