फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी से आर्म लाइसेंस बनवाने का आरोप

Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बदसुई गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही अन्य व्यक्ति पर धोखाधड़ी से आर्म लाइसेंस बनवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी गुरचरण ने चीका थाना में शिकायत दी कि गांव के गुरजीत सिंह ने आर्म लाईसेंस बनवाया हुआ है। गुरजीत सिंह के पास होमगार्ड का कोई भी लाइसेंस नहीं है। उसने किसी अन्य व्यक्ति के होमगार्ड के लाईसेंस पर फोटो स्कैन करके यह लाइसेंस अप्लाई किया था। गुरजीत सिंह झूठा फर्जी लाइसेंस बनवाकर अपने पास असलहा व अन्य हथियार भी रखे हुए है। गुरजीत सिंह ने झूठ बोलकर व सरकार को गुमराह करके उक्त लाइसेंस बनवाया जो गैर कानूनी है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें