फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेरोइन, गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी धरा

Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गुहणा क्षेत्र से एक आरोपी को 20 ग्राम हेरोइन व 612 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पुलिस की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान गांव धुंधरेहड़ी बस अड्डे के पास मौजूद थी। वहां सूचना मिली कि गांव गुहणा निवासी पाला राम उर्फ पोला नशीला पदार्थ हेरोइन बेचता है। पुलिस ने गुहणा से धुंधरेहड़ी सड़क पर नाका लगाकर गुहणा निवासी पोला को काबू कर लिया। तलाशी में जेब से छोटा डिजिटल कांटा, पॉलीथिन पन्नी से 20 ग्राम हेरोइन व कुछ खाली पन्नियां बरामद हुई। उसके बाद बाइक की तलाशी के दौरान 612 ग्राम गांजा फूल पत्ती भी बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें