फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है

विज्ञापन
विज्ञापन
। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत संभाषण कार्यशाला का आयोजन आरंभ किया गया है। इसमें भिन्न-भिन्न राज्यों से संस्कृत को सीखने के लिए भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रतिभागियों ने कार्यशाला में अपना पंजीकरण करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल भारत संचार निगम हरियाणा के जीएम सुदीप कुमार ने कहा संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसे हम सब को सीखना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने कार्यक्रम की उन्होंने कहा कि आज संस्कृत को जानना हर किसी के लिए बहुत जरुरी है। इस संस्कृत संभाषण कार्यशाला का आयोजन 25 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा और इसमें संपूर्ण भारत से संस्कृत को सीखने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य शिक्षक के रूप में आचार्य दीपक कौशिक ने सबका संस्कृत में परिचय लिया। इस कार्यक्रम में संयोजक के रूप में विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. मदन मोहन तिवारी, डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी व तकनीकी सहयोगी गवीश द्विवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें