फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कार्डधारक करवाएं ई-केवाईसी : राठी

Fri, 18 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक सुचारू रूप से पहुंच सके, इसके लिए सभी बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) कार्डधारकों की ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि सरकार ने “मेरा ई-केवाईसी” नामक मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से लाभार्थी घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन


राठी ने अपील की कि सभी कार्डधारक जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में राशन वितरण या अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी कराने के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी डिपो पर जाकर पीओएस मशीन के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन




स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील

राठी ने ग्राम पंचायत सरपंचों, पंचों व शहरी क्षेत्र के वार्ड पार्षदों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्डधारकों को जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार ई-केवाईसी से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें