फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद बढ़ी गर्मी सुबह से खिली तेज धूप

Fri, 18 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद वीरवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे गर्मी और उमस का प्रभाव एक बार फिर महसूस किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कुछ समय तक बादल जरूर छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। नमी और गर्मी के कारण दिनभर उमस भरा माहौल बना रहा, जिससे लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार दिन की राहत के बाद मौसम में यह बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 जुलाई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव का असर फल और सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ रहा है। कई के दाम बढ़ गए हैं। बारिश के बाद बढ़ी उमस से तापमान में इजाफा देखने को मिला है, जिससे खेती और फसलों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें