कैथल। आईजी महिला महाविद्यालय की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्रीय स्तर की नारा लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया। महाविद्यालय की प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता आठ मई को कुरुक्षेत्र दयानंद महिला महाविद्यालय में हुई थी। यह प्रतियोगिता ह्युमनटी विषय पर आधारित रही। प्रतियोगिता में कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्र स्तर के विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा की उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने प्राध्यापकों व छात्रा को विशेष रूप से बधाई दी। अंत में छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राध्यापिका प्रियंका बिंदलिश व अंकिता गोयल मौजूद रहीं।