फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में निकाली अखंड ज्योत शोभायात्रा

Fri, 09 Feb 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में 14 फरवरी को पहले भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर मेंं होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे लेकर श्री खाटू श्याम की संगरमर से तैयार की गई प्रतिमा के साथ अखंड ज्योत कलायत पहुंची। इस उपलक्ष्य में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग से लेकर न्यू मॉडल टाउन में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक ज्योत की शोभायात्रा निकाली गई। आगे-आगे मुख्य रूप से महिला श्रद्धालु मार्ग पर सफाई करती चल रही थीं।

श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी कलायत के पदाधिकारियों ने इसकी अगुवाई की। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें मंदिर शास्त्री सुनील दत्त, गुलशन कांसल, नंबरदार संजय सिंगला, श्री कपिल मुनि ज्योतिष एवं रत्न केंद्र प्रमुख विशाल शांडिल्य, राजेंद्र बंसल भूना, एडवोकेट विपुल सिंगला, सोनू गोयल, गौरव भारद्वाज, सुरेंद्र सिंगला, सुरेश कोयल, संदीप कंसल व प्रिंस कंसल आदि सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी प्रधान रिटायर्ड एसडीओ रामपाल ने बताया कि 14 फरवरी को बंसत पंचमी पर भाजपा प्रांतीय अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के भव्य दरबार मेंं फूलों व मन मोहक इत्र वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं मेंं 56 भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 10 फरवरी को विशाल निशान यात्रा के बाद 11 को श्री खाटू श्याम अन्न भंडार में विराजमान होंंगे। 13 को बाबा श्याम, सालासर बालाजी महाराज, राम दरबार एवं शिव परिवार की नगर परिक्रमा होगी। 14 फरवरी को सुबह नौ बजे प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का क्रम शुरू होगा।
विज्ञापन


सायं सात बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा विशाल कीर्तन एवं अमृतमयी भंडारे में मुख्य मेहमान होंगे। इस अवसर पर संगीत का आकर्षक मंच सजेगा। इसमेंं विख्यात धार्मिक गायक बहादुर सैनी, पूजा सांवरिया बरवाला और दर्पण शर्मा मन मोहक प्रस्तुतियों के जरिये श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें