फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतिभा खोज में सोलो म्यूजिक में हिमानी प्रथम

Fri, 09 Feb 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कन्या स्कूल सीवन से सोलो म्यूजिक में हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टूडी आर्ट में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेड़ी गुलाम अली से सोलो डांस में महक ने प्रथम स्थान और सोलो थियेटर में अभिनूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकां से 2डी पेंटिग में दुष्यंत प्रथम रहा। समूह गान में स्वाति एंड ग्रुप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवारतन प्रथम रहा।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में गोपाल दास, इंद्रजीत सिंह, ज्योतिलता, रणजीत कौर व शालिनी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बीआरपी डाॅ. करनैल सिंह व सतीश जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन


निबंध लेखन में सचिन प्रीत कौर तृतीय

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर कॉलेज की ओर से ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। जिसमें 19 कॉलेज के 34 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियां भेज कर भाग लिया। जिसमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर यमुनानगर डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़, हरियाणा की कमलेश ने 500 नकद जीता और द्वितीय स्थान पर आईजी कॉलेज की सच्ची प्रीत कौर ने पुरस्कार स्वरूप 400 नकद प्राप्त किया। समाजसेवी सुभाष नारंग ने पुरस्कार देकर कॉलेज की छात्रा सचलीन प्रीत कौर को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें