फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो के फाइनल राउंड में पहुंचे आकाश, मधु और मनीषा

विज्ञापन
Akash, Madhu and Manisha reached the final round of the reality show - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
फतेहपुर के बच्चों ने डीडी पंजाबी के कार्यक्रम किसमें हैं कितना दम रियलिटी शो के फाइनल राउंड में पहुंचकर गांव का नाम रोशन किया है। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर के तीन बच्चे आकाश, मनीषा व मधु ने अपने शानदार प्रदर्शन से रियलिटी शो के फाइनल राउंड में पहुंच कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व गांव का नाम रोशन किया। उनके गुरु अजय चौहान ने कहा कि आज कड़ी मेहनत करके बच्चे इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। पढ़ाई के साथ-साथ हर रोज संगीत की भी क्लास लगाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि फतेहपुर से तीन बच्चे इस शो के फाइनल तक पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में शो में हजारों बच्चों ने भाग लिया हुआ था। फतेहपुर के बच्चों ने टॉप सौ में पहुंच कर इतिहास बना दिया हैं। बच्चों के स्थान प्राप्ति पर फतेहपुर गांव के समाजसेवी व विकलांग जन प्रतिनिधि सुशील चड्ढा के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीव सरपंच, अशोक चौहान, दीपक मालिक, विकास पॉल, रिंकी पॉल व सोनू पॉल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें