फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल में रोडवेज बेड़े में नहीं आएंगी वातानुकूलित बसें

Wed, 02 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज के कैथल डिपो में टाटा कंपनी की बीएस छह तकनीक की नई बसों के आने के बाद बेड़े की संख्या 211 हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में 150 नई वातानुकूलित बसें आनी है। इसी कड़ी में कैथल में अधिकारियों ने सरकार से 10 नई वातानुकूलित बसों की मांग की थी। सरकार ने अधिकारियों की इस मांग को नहीं माना है।
विज्ञापन


इस स्थिति में अब कैथल के रोडवेज बेड़े में वातानुकूलित बसें नहीं आएंगी इसलिए अब जिले के यात्रियों को केवल सामान्य बसों से ही संतोष करना पड़ेगा। इस समय कैथल डिपो में एक भी वातानुकूलित बस नहीं है। यह बसे शुरुआती चरण में केवल एनसीआर जिलों में पहुंचेंगी। यदि कैथल में नई वातानुकूलित बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होती तो लोगों को इसका भरपूर फायदा मिलता। लोग चंडीगढ़ के साथ ही दिल्ली व हिसार वातानुकूलित बसों के माध्यम से पहुंच सकते थे।

240 के बेड़े के तहत हुई 211 बसें ः कैथल रोडवेज में डिपो में अब बसों का बेड़ा 200 से बढ़कर 240 हो चुका है। इसके तहत अब डिपो में कुल 211 बसें हो चुकी हैं। दिसंबर 2022 से लेकर कैथल में कुल 95 बसें शामिल हो चुकी हैं। इसमें आठ पुरानी बसें शामिल हुई हैं। जबकि 70 बसें टाटा व रोडवेज की एचआरईसी कंपनी की तरफ से रोडवेज बेड़े में भेजी गई है।
विज्ञापन


बस अड्डा संस्थान के प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि कैथल डिपो में लगातार नई बसें शामिल हुई हैं। यहां पर 10 नई वातानुकूलित बसों की मांग की गई थी, लेकिन इसे सरकार ने मंजूर नहीं किया है। ऐसे में अब सामान्य बसों से संतोष यात्रियों को करना पड़ेगा। वहीं, फिलहाल डिपो में दो दिन पहले ही 11 और नई बसें पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें