फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेयजल समस्या से नाराज महिलाओं का सचिवालय में प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में पेयजल आपूर्ति करने वाली सिरसा ब्रांच में आए गंदे पानी की समस्या एक सप्ताह के बाद भी खत्म नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि वीरवार तक समाधान होगा। मंगलवार को खुराना रोड स्थित वार्ड-पांच की महिलाओं ने सचिवालय में पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। नाराज महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के बारे में बताया। आश्वासन पर वे मानी। लघु सचिवालय में पहुंची महिलाओं का कहना था कि गंदा पानी आ रही है। इससे शरीर से संबंधित बीमारियां भी फैलने लगी है। यह समस्या अब नहीं, बल्कि पिछले लंबे समय से समस्या है। बस्ती में बीमारी फैल रही है।

उधर, जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल लगाने के लिए कवायद शुरू की है। चार ट्यूबवेलों में से केवल एक का निर्माण ही शुरू हो पाया है। अब तो शहर के ऊपरी इलाकों के बाद बाहरी इलाकों में पेयजल को परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


वार्ड पांच की पार्षद राजकली ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से अपनी तरफ से पानी के टैंकर मंगा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग ने ट्यूबवेल लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक यह ट्यूबवेल नहीं लग पाया है। इस समय पानी फिल्टर नहीं हो रहा है। उनके घर में एक दिन में 200 से अधिक समस्या लेकर पहुंचते हैं।

इस संंबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिल्ला ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति का उचित प्रबंध करने के लिए कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही अन्य तीन ट्यूबवेल लगाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। अगले दो से तीन तक समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

इन वार्डों में है समस्या-

शहर में इस समय वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, 26, 25, 28, 27 और 31 वार्ड में सबसे अधिक समस्या है। इन वार्डों में खुराना रोड स्थित नानकपुरी कॉलोनी, सुभाष नगर, अर्जुन नगर में महादेव कॉलोनी, सीवन रोड, सीवन गेट, माता गेट, चिड़चिड़ान मोहल्ला, तिवाड़ी मोहल्ला, चंदाना गेट स्थित कॉलोनियों में सबसे अधिक समस्या पानी को लेकर आ रही है। बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग व अन्य पार्षदों की तरफ से पानी के टैंकर भिजवाए जा रहा हैं। परंतु अब लोगों का कहना है टैंकर में केवल पीने का पानी मिल रहा है। अन्य कार्यांे के लिए वे पानी कहां से लेकर आएं।



पानी के टैंकर चाहिए तो इन नंबरों पर करें संपर्क-

एक्सईएन अरविंद- 94163-04824

एसडीओ जगदीश चंद्र-9416591877

जेई रविंद्र दिल्यान-9050518704



जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिल्ला ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति का उचित प्रबंध करने के लिए कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके तहत एक ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही अन्य तीन ट्यूबवेल लगाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। अगले दो से तीन तक समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें