फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईवे पर कार पलटने से कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 152-डी हाईवे पर गांव करोड़ा के पास दो कारों की टक्कर में पंचकूला के गांव जासपुर निवासी 35 वर्षीय बिंटू राम की मौत हो गई जबकि परमजीत सिंह और कार चालक रणधीर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई परमजीत सिंह के बयान पर दूसरी कार के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सफीदों से लौटते समय हुआ हादसा : पुलिस को दिए बयान में परमजीत सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर की शाम को वे अपने भाइयों के साथ सफीदों स्थित गोरी धाम बाबा समल में पूजा करने गए थे। 21 अक्तूबर की रात करीब दो बजे वे कार में सवार होकर अपने गांव जासपुर के लिए रवाना हुए।
सुबह करीब 3:30 बजे गांव करोड़ा के पास उनके आगे चल रही कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे उनकी कार सड़क पर पलट गई। हादसे में बिंटू राम को गंभीर चोटें आईं जबकि परमजीत सिंह और कार चला रहे रणधीर सिंह को मामूली चोटें लगीं।
विज्ञापन

राहगीर की मदद से बिंटू राम को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। अंबाला पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन सरकारी अस्पताल अंबाला ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें