पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति
कैथल। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रमोशन कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्तूबर को कैथल के बापू गांधी मिडिल स्कूल में किया गया था। प्रतियोगिता में स्कूल की मन्नत, मनप्रीत, स्नेहा, हरसीरत, पेरिस और हनी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
वहीं विधि ने रजत और यश ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक लाभ सिंह लल्लर और प्रधानाचार्या मीनू नरवाल ने खुशी जताते हुए पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के शिक्षकों ने भी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति