फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके हाथ पाक का झंडा उस सीने पर गोली हो....

Mon, 17 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
मंचासीन अतिथि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अग्रवाल वैश्य सभा कैथल द्वारा भाई उदय सिंह के किले पर महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। एक शाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम कार्यक्रम में जहां भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गणेशी लाल सहित कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। वहीं प्रताप सिंह फौजदार सहित कई बड़े कवियों ने रात एक बजे तक हंसी से शहर को गुदगुदाया। कभी हास्य में कवि सम्मेलन शिखर पर पहुंचा तो कभी देश के सामने समस्याओं पर प्रस्तुत कविताओं ने माहौल को गंभीर बना दिया।
विज्ञापन


कवियों ने रात्रि एक बजे तक अपनी प्रस्तुति से शहर के लोगों को बांधे रखा। सबसे पहले हास्य कवि सुदीप भोला ने बुजुर्गों को याद करते हुए कहा कि ‘हर चुभन को सहकर महकते रहे गुलाबों की तरह, जानते हैं सब, मगर चुप हैं किताबों की तरह..., इन बुजुर्गों को आंखों में बैठाकर रखना, वर्ना उड़ जाएंगे रात को ख्वाबों की तरह।’
हास्य कवि अनिल अग्रवंसी ने भारतीय सेना के बलिदान और मनोबल को समर्पित करते हुए वीर रस की कविताएं पढ़ीं। कवि राजेश चेतन ने अपनी पंक्तियों से समाज में फैले भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, लूट, दहेज प्रथा आदि अनेक बुराइयों पर कटाक्ष किया। सबसे आखिर में लाफ्टर चैंपियन प्रताप फौजदार ने हास्य के ऐसे बाण छोड़े कि हंस-हंस के सबके पेट में बल पड़ गए। प्रताप फौजदार ने आतंकवाद पर अपने काव्य पाठ में कहा कि स्वर्ग बचाना गर धरती पर तो एक रास्ता बचता है, भारत मां की जय गूंजे और हर हर बम की बोली हो, जिसके हाथ पाक का झंडा उस सीने पर गोली हो....
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. गणेशी लाल ने महाराजा अग्रसेन जी के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वहीं मुख्यातिथि के रूप में राजीव जैन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने शिरकत की और वशिष्ठ अतिथि के रूप में सुभाष हजवाना, यशपाल प्रजापति, डॉ डी.पी.गुप्ता, पारस मित्तल, रामनिवास मित्तल, सुरेश मित्तल, अनिल जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने की। कार्यक्रम में डीसी रवि प्रकाश गुप्ता परिवार सहित विशेष रूप से पहुंचे। मंच का संचालन हिमांशु गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि राजीव जैन, वशिष्ठ अतिथि यशपाल प्रजापति, सुभाष हजवाना, राव सुरेंद्र ने भी आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने सभा को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए सभा को समाज कल्याण के कार्य हेतु पांच लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग व चेयरमैन धर्मबीर कैमिस्ट ने अतिथियों, समाज के लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में हास्य कवियों के हाथों लक्की कूपन ड्रॉ भी निकाला गया। सभा के द्वारा कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर अर्जुन गुप्ता, चंद्र प्रकाश गोयल, गौतम बंसल, अमित चौधरी, संदीप गोयल कैलरम, राजीव गर्ग, अनुज गोयल, आशु बिंदिलश, ऋषभ मित्तल, रमेश खुरानिया, शाम सुंदर बंसल, सोनू मित्तल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें