फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोपहर में बारिश से लुढ़का पारा, सर्दी का अहसास

Wed, 08 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07kht_11 बारिश मे करनाल रोड से गुजर रहे वाहन चालाक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में दो दिनों से चल रही हल्की बूंदाबंदी और मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से अब ठंड का एहसास होने लगा है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में लगभग नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बीते हफ्ते सितंबर के अंतिम दिनों में मई-जून जैसी गर्मी थी, लेकिन अचानक मौसम में बदलाव आया। बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट हुई। सोमवार दोपहर तक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद शाम छह बजे तक अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव और सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बाइक सवार ठंडी हवाओं से ठिठुरते दिखे और लोग कह रहे थे कि अब ठंड का आगमन हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी दोपहर में छोटे समय के लिए जिले में बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया और वाहनों की गति धीमी हो गई। तेज बारिश के दौरान कुछ वाहन चालकों ने लाइट जलाकर चलना उचित समझा।
बारिश का विवरण
कैथल शहर
04 मिमी

गुहला 13 मिमी

कलायत 09 मिमी

पूंडरी 05 मिमी

ढांड
10 मिमी

सीवन
08 मिमी

राजौंद 03 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें