कैथल। डेरा लूट मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को पांच दिन रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि अब तक रिमांड दौरान आरोपियों से एक पुलिस की वर्दी, वारदात में प्रयोग डंडे व नकदी बरामद की जा चुकी है। आरोपियों ने कैथल के कठवाड, बाबा लदाना, डंडौता, सौंथा व नौच गांव के डेरों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी जिला पटियाला के भादसों निवासी करोड़ा राम, नसीब व लाडी व अंबाला के शहजादपुर निवासी मंगा, सावर व विनोद उर्फ मनोज को बीते बुधवार को सीआईए वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने अंबाला, यमुनानगर, जींद, करनाल, पंजाब के बरनाला, पटियाला, लुधियाना व हिमाचल प्रदेश के गांव में लगभग 20 वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं सोमवार को अन्य आरोपियों की तलाश को लेकर हरियाणा व पंजाब में सीआईए वन की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।