संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने के बाद जिलेभर के कॉलेजों में मंगलवार को फिर से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई। कॉलेजों में स्थापित हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी कोर्स संबंधी जानकारी प्राप्त करने पहुंचे।
आरकेएसडी कॉलेज की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, जहां इस बार अब तक 2864 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 1720 विद्यार्थियों ने इसे अपनी प्रथम पसंद चुना है। वहीं, आईजी महिला कॉलेज में अब तक 1296 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को आईजी महिला कॉलेज में भी बहुत सी छात्राएं दाखिला लेने के लिए पहुंचीं।
दूसरी ओर आरकेएसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि कॉलेज में स्नातक स्तर पर चार संकायों के कुल 17 कोर्स हैं, जिनमें कुल 2445 सीटें उपलब्ध हैं। बीए आर्ट्स कोर्स में अब तक 1400 आवेदन हो चुके हैं।
आरकेएसडी पीजी कॉलेज में आवेदनों की स्थिति
कोर्स
सीटें
आवेदन संख्या
बीए
560
1400
बीए सेल्फ फाइनेंस
150
96
बीए इवनिंग
380
134
बीकॉम
160
474
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस
80
154
बीकॉम इवनिंग
220
99
बीकॉम इवनिंग ऑनर्स
60
88
बीएससी फिजिकल साइंस
140
200
बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस
120
111
बीएससी लाइफ साइंस
80
201
बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनेंस
80
45
बीएससी फिजिकल एजुकेशन (वित्त पोषित)
55
81
बीसीए (वित्त पोषित)
140
272
बीबीए (वित्त पोषित)
70
187
बीकॉम - टैक्स (वित्त पोषित)
60
18
बीकॉम - इंश्योरेंस (वित्त पोषित)
60
19
बीवोकेशनल (वित्त पोषित)
30
6
आईजी महिला कॉलेज में आवेदनों की स्थिति
कोर्स
सीटें
आवेदन संख्या
बीए
400
589
बीए सेल्फ फाइनेंस
160
86
बीए इवनिंग
240
16
बीकॉम
180
235
बीकॉम इवनिंग
160
24
बीसीएम सेल्फ फाइनेंस
60
84
बीएएमसी
60
8
बीएससी फिजिकल साइंस
240
140
बीएससी लाइफ साइंस
60
114