फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्वानुमान... अंधड़ और बारिश के लिए रहें तैयार

Sat, 17 Aug 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से शहरवासियोंं को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। जिलावासी दो दिन से बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह से बादल व धूप रही। इसी के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। इस कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। दोपहर में गर्मी के चलते बेचैनी वाली हालत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। लगभग तीन बजे काले बादल आसमान में छा गए। थोड़ी देर बाद हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। लगभग आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। सडक़ों पर जलभराव हो गया।मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में भी बदलाव आया। जहां शुक्रवार को दिन के समय का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद लोगों को सुकून मिला है।

दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि विभाग के अनुसार जिले में अपने दो दिनों में रुक-रुक बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें