फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंशिक राहत के बाद िफर बढ़ा भीषण गर्मी का सितम

Mon, 03 Jun 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के लिए बाद भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली थी। रविवार को सुबह एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और सुबह से ही तेज धूप खिल गई। सुबह आठ बजे ही गर्म हवाएं चलने लगी थी। दोपहर को लू के थपेड़ों ने लोगों को सताया। दोपहर 12 से चार बजे तक गर्मी का सितम जारी रहा।

उधर, डीसी ने भी लू के दृष्टिगत सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को लोगों को भीषण गर्मी के चलते किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बिजली, पानी की आपूर्ति निरंतर रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सामाजिक संस्थाओं, दुकानदारों ने मिलकर गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे मीठे पेयजल व जलजीरा की छबील लगाई। आने जाने वाले राहगीरों ने ठंडा मीठा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई व पुण्य का काम करने वाले लोगों की प्रशंसा की। रविवार को अधिकतम तापमान 45.1 व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें